तरैया: विधायक ने तरैया के चंचलिया पथ को राज्य उच्च पथ से जोड़ने का सवाल उठाया
Taraiya, Saran | Feb 4, 2026 बिहार विधानसभा शुन्यकाल प्रश्न के दौरान तरैया विधायक जनक सिंह ने विधानसभा में तरैया के चंचलिया पथ को राज्य उच्च पथ तरैया में जोड़ने का प्रश्न सह सुझाव रखा। इस संबंध में बुधवार को विधायक ने बताया कि चंचलिया पथ से तरैया के स्टेट हाईवे जुड़ने से दूसरे जिले की दुरी तय करना आसान व फायदेमंद होगा और लोगों को इससे फायदा होगा।