हज़ारीबाग: पुलिस अधीक्षक ने बड़कागांव में बूथों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को निर्भीक मतदान के लिए किया जागरूक
हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधानसभा चुनाव को लेकर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार द्वारा आज सोमवार शाम 3 बजे बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत विभिन्न बूथों का दौरा कर निरीक्षण लगातार जाती है।एसपी अरविंद कुमार ने मुख्य रूप से बड़कागांव प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुदी बूथ संख्या 156 एवं 157 का निरीक्षण किया है।