हज़ारीबाग: बीएसएफ मेरु कैंप में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया गया आयोजन
भ्रष्टाचार किसी भी राष्ट्र की प्रगति के पथ में पड़ने वाला ऐसा रोड़ा है, जिसके कारण राष्ट्र की उन्नति प्रभावित होती है। प्रत्येक वर्ष केन्द्रीय सर्तकता आयोग भारत सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों निजी संगठनों के माध्यम से भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में जनता के जागरूक करने के उद्देश्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।