हज़ारीबाग: गांधी मैदान में विधानसभा चुनाव को लेकर आर्ट 81 इलेक्शन फेस्टिवल और मेला का स्वीप सेल द्वारा किया जाएगा आयोजन
आसन्न विधानसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने को लेकर व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस उद्देश्यों के साथ जिला प्रशासन,स्वीप सेल के द्वारा आर्ट 81 आधारित फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 29 और 30 अक्टूबर को स्थानीय गांधी मैदान में वृहत कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का प्रवेश निःशुल्क होगा।