प्रेम प्रसंग के चलते ही जगदीश कुशवाहा की हत्या | निवाड़ी | NexIndia News
#NexIndiaNews #Niwari #NiwariNews #निवाड़ी
Niwari, Niwari | Mar 15, 2026 मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मात्र एक सप्ताह के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी। जांच में सामने आया कि बीजौर निवासी जगदीश कुशवाहा की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने जगदीश को पीछे से पकड़ा जबकि दूसरे ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव को हाईवे के पास फेंक दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पूरी खबर देखिए NexIndia News पर। #BreakingNews #NiwariNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #JagdishKushwaha #NexIndiaNews #MPPolice