मिर्ज़ापुर: पुरानी वीआईपी विंध्याचल के वायरल वीडियो में पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार, सीओ सिटी विवेक जावला का आया बयान
विंध्याचल स्थित पुरानी वीआईपी का वायरल वीडियो में लगाए गए पुलिस पर आरोप निकले निराधार। सीओ सिटी विवेक जावला ने रविवार की शाम 7:30 बजे बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त कल्लू सोनी के ऊपर पहले से भी मुकदमा दर्ज है। वह फिक्स रेट से अधिक पार्किंग का पैसा वसूल रहा था, पुलिस ने विधिक करवाई किया है।