मिर्ज़ापुर: प्रोजेक्ट मिलन के तहत काउंसलिंग कर परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन की टीम ने आठ बिछड़े दंपतियों को मिलाया
पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने काउंसलिंग कर 8 बिछड़े दंपतियों को साथ रहने के लिए राजी कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र को बड़ी सफलता मिली है। सभी दंपति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे।