मिर्ज़ापुर: महंत शिवाला में समाजवादी पार्टी के पीडीए जन पंचायत में कार्यकर्ताओं की लगी भीड़
नगर के महंत शिवाला स्थित फन सिटी में रविवार की दोपहर 1:00 बजे आयोजित समाजवादी के पीडीए जन पंचायत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा पड़ा। जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि मैं रहूं ना रहूं लेकिन संविधान की किताब में सदैव जिंदा रहूंगा। लोक तंत्र की रक्षा और बाबा साहब के संविधान को लोगों के बीच लाने की आवश्यकता है।