लालगंज: राष्ट्रीय जनता दल की सात सदस्यीय जांच समिति गांव पहुंची, पीड़ित परिवारों से मिलकर मामले की पड़ताल की
लालगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में 21 मई की रात हुई कथित पुलिस कार्रवाई के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय जनता दल की सात सदस्यीय जांच समिति गांव पहुंची और पीड़ित परिवारों से मिलकर मामले की पड़ताल की। राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने निर्दोष ग्रामीणों और महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया तथा बाद में 11 ग्रामीणों पर लालगंज थाना कांड