मंडी: मंडी कॉलेज की NSS इकाई की स्वयंसेविका खुशी ठाकुर ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में लिया भाग
Mandi, Mandi | Jan 26, 2024 वल्लभ राजकीय महाविद्यालय की खुशी ठाकुर ने 26 जनवरी को दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस परेड में सेकंड परेड कमांडर के रूप में भुमिका निभाई तथा हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। स्वयंसेविका खुशी गांव कांढी बगसैड की निवासी है। खुशी की इस उपलब्धि से गांव तथा महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। प्राचार्या वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी ने खुशी को बधाई दी हैं।