मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, भरूब के छात्र-छात्राओं को रविवार की सुबह 10 बजे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। विद्यालय परिसर से परिभ्रमण दल को बीस सूत्री अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।