गुमला: टोटो थाना क्षेत्र के गांव की 17 वर्षीय लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
Gumla, Gumla | Feb 27, 2025 गुमला जिला के टोटो थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद लड़की गुरुवार की शाम गुमला थाना पहुंची जानकारी के मुताबिक लड़की का एक 17 वर्षीय लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था वही लड़के ने शादी करने की बात कह कर उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद वह शादी से अब मुकर रहा है।