वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, बाबा विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद
Sadar, Varanasi | May 26, 2024 सीएम योगी कई जिलों में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद शनिवार की शाम वाराणसी पहुंचे। उन्होंने अस्सी घाट पर जनसभा को संबोधित किया। पहली बार किसी सीएम ने अस्सी घाट पर जनसभा की। सीएम ने इस दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधा। साथ ही आयुष्मान भारत योजना समेत सरकार की ओर से संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की बखान किया।