बाबा काल भैरव के दर्शन कर प्रियंका गांधी व डिंपल यादव ने वाराणसी में किया रोड शो, समर्थकों में दिखा उत्साह
Sadar, Varanasi | May 25, 2024 लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में वाराणसी में मतदान किया जाना है। इसको लेकर सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक वाराणसी में रोड शो एवं जनसभा कर रहे है। इसी के तहत इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं सपा सांसद डिंपल यादव ने वाराणसी में दुर्गाकुंड स्थित दुर्गामंदिर से रोड शो शुरू किया।