मुख्यमंत्री योगी अस्सी घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए
Sadar, Varanasi | May 26, 2024 सीएम योगी वाराणसी पहुंच चुके हैं। नमो घाट से क्रूज से अस्सी घाट पहुंचे। यहां गंगा आरती में शामिल हुए। यहां लोगों को संबोधित करते हुए योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। योगी बोली कांग्रेस कहती है कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम पर्सनल लॉ लागू करेंगे। पर्सनल लॉ का मतलब भारत के अंदर बेटी स्कूल नहीं जा पाएंगी, बहनें और माताएं बाजार नहीं जा पाएंगी।