रोहनिया पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त सत्यम सिंह गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 25, 2024 रोहनिया कमि० वाराणसी से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित नामजद अभियुक्त सत्यम सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी जीतापुर थाना राजातालाब वाराणसी को अखरी चौराहे से कुछ दूर बीएलडब्ल्यू रोड़ पर थाना रोहनिया से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही।