वाराणसी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर... मौतः रूपापुर के समीप हुआ हादसा
Sadar, Varanasi | May 25, 2024 मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी कमलेश चौबे उर्फ बबलू की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर (भेड़हा) गांव के सामने हाईवे पर हुआ, जब कमलेश वाराणसी से अपने घर लौट रहे थे।