गिरिडीह: टाऊन थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शहर की सुरक्षा को लेकर बड़ा चौक समेत अन्य स्थानों पर चलाया अभियान
अपराध नियंत्रण और शहर की सुरक्षा को लेकर टाऊन थाना की पुलिस ने शनिवार को 12 बजे से बड़ा चौक समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाया। थाना प्रभारी ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ-साथ गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और सचिव ने बड़ा चौक, गांधी चौक, पदम चौक और टॉवर चौक क्षेत्र स्थित दुकानों और प्रतिष्ठानों का भ्रमण किया।