गिरिडीह: माथाडीह से अजमेर शरीफ के लिए जायरीनों से भरी बस रवाना, बाबा गरीब नवाज के चाहने वालों की उमड़ी भीड़
शहर के माथाडीह से शनिवार को 12 बजे अजमेर शरीफ के लिए जायरीनों को लेकर बस रवाना किया गया। इस अवसर पर बाबा गरीब नवाज के चाहने वालों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। बस रवाना होने से पहले नियाज़ व फातिहा के लिए लोगों ने श्रद्धा भाव से हदिया के रूप में रुपये भी अर्पित किए। मौके पर मौजूद लोगों ने जायरीनों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।