गिरिडीह: पांडेडीह में टाटा पंच की टक्कर से सड़क हादसे में चमेली देवी की मौत, पति घायल, पुलिस जांच में जुटी
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पांडेडीह के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद शनिवार को 3 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मृतिका चमेली देवी थी। जानकारी के अनुसार बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी सुधीर कुमार राणा अपनी पत्नी चमेली देवी को लेकर मोटरसाइकिल से गिरिडीह आ रहे थे।