गिरिडीह: कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्वय समिति की एलआईसी शाखा परिसर में बैठक आयोजित
गिरिडीह कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्वय समिति की एक अहम बैठक शनिवार को 1 बजे भंडारीडीह रोड स्थित एल आई सी गिरिडीह शाखा परिसर में आहूत की गई l इस बैठक की अध्यक्षता झरोटेफ के जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा तथा संचालन बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने किया l बैठक में अतिथि के रूप में सीटू के राज्य सचिवालय सदस्य संजय पासवान उपस्थित थे l