बिजावर: देवरा में महिला शिक्षिका की दबंगई का वीडियो वायरल, जांच में दोषी होने पर भी नहीं हुई कार्रवाई
बिजावर ब्लॉक स्थित शासकीय स्कूल देवरा की महिला शिक्षिका सुधा रानी सिंह का शिक्षकों को धमकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार की दोपहर 3 बजे वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने रिश्तेदारों के साथ स्कूल स्टाफ को धमकाती नजर आ रही हैं। मामला दो महीने पुराना बताया जा रहा है, जिसकी शिकायत भी थाने में की गई थी। जांच में शिक्षिका दोषी पाई गईं।