पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर
BPSC अभ्यर्थियों के री एग्जाम की मांग और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गुरुवार शाम 5:00 बजे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे। मौके पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक वह आमरण अनशन करेंगे।