जगदलपुर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने रथ परिक्रमा मार्ग में निर्माणाधीन कल्वर्ट का किया निरीक्षण
शनिवार सुबह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव ने दंतेश्वरी मंदिर के समीप रथ परिक्रमा मार्ग पर बन रहे निर्माणाधीन कल्वर्ट का निरीक्षण किया । नगर के 4 वार्डों से आने वाले नाली के पानी को स्वाभाविक निकास प्रदान करने के लिए इस कल्वर्ट का निर्माण विधायक किरण देव की पहल से करवाया जा रहा है।