जगदलपुर: बस्तर परिवहन संघ के पास सड़क हादसा, इलेक्ट्रिक स्कूटी और कार के बीच टक्कर, स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल
शनिवार सुबह 10 बजे गीदम रोड में बस्तर परिवहन संघ कार्यालय के पास तेज़ रफ्तार कार और इलेक्ट्रिक स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई ।जिससे इलेक्ट्रिक स्कूटी बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई और कार भी स्कूटी से टकराने के बाद पेड़ में जा टकराई। इस हादसे में स्कूटी चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को इस दुर्घटना की जानकारी दी ।