गौतम बुद्ध नगर: म्याना रोड से पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से आशु रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।