गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2 फुट ओवर ब्रिजों का भव्य शुभारंभ, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार को ₹9.42 करोड़ की लागत से बने दो फुट ओवर ब्रिजों का भव्य शुभारंभ किया गया इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, दादरी के विधायक तेजपाल नागर व अन्य गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे। फुट ओवर ब्रिजों का शुभारंभ विधिवत रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।