छुरा: कोगालबाहरा नाला पर पुल नहीं, ग्रामीणों ने खुद जुटाया चंदा
धर्मपुर और राजपुर के ग्रामीण कोगालबाहरा नाला पर पुल न होने की समस्या को लेकर मानव श्रम और मशीनों के लिए चंदा इकट्ठा कर अपनी व्यवस्था खुद करने को तैयार हैं। इस वजह से स्कूली बच्चे और आम लोग लम्बी दूरी न तय करें, इसके लिए उन्होंने स्थानीय सड़क को जोड़ने के लिए पहल की है।