सहरसा में लगा सोलर मेला, DM ने की रूफटॉप सोलर अपनाने की अपील; सब्सिडी और लोन की भी सुविधा
सहरसा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोलर मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने से जुड़ी योजनाओं, सब्सिडी और वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सोलर रूफटॉप अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। सौर ऊर्जा का इस्तेमाल न केवल बिजली की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
Bihar, India | Aug 10, 2026