शाहजहांपुर: कांग्रेस के टाउनहॉल स्थित जिला कार्यालय पर सपा व कांग्रेस की संयुक्त बैठक का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर महानगर में टाउन हॉल स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। सपा और कांग्रेस के नेताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजेश कश्यप को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से चुनाव जिताने को लेकर मंथन किया गया। दोनों दलों के नेताओं ने सारे गिले शिकवे भुलाकर चुनाव में जुटने को कहा।