शाहजहांपुर: मिर्जापुर क्षेत्र के अतरी निजामपुर निवासी व्यक्ति की खेत में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अतरी निजामपुर निवासी अमर सिंह शनिवार की शाम खेत पर गेहूं की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर अमर सिंह की मौत हो गई। अमर सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हो रहा है।