शाहजहांपुर: तिलहर पुलिस ने बरेली निवासी ₹25 हजार के गैंगस्टर एक्ट के अपराधी को किया गिरफ्तार, सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने दी जानकारी
तिलहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे 24 स्थित पंडित ढाबे के पास घेराबंदी कर बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के भूरा गांव के रहने वाले छोटे 25 हजार रूपये के गैंगस्टर अपराधी छोटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसको जेल भेजेगी ।