शाहजहांपुर जनपद में हो रही बे मौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया और तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं। सदर तहसील क्षेत्र के किसानों ने बारिश के कारण फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे की सरकार से मांग की है।