शाहजहांपुर: वित्तमंत्री ने गोविंदगंज सहित बाजारों में भ्रमण कर वाहनों को नगर निगम पार्किंग स्थल में खड़े करने की अपील की
शाहजहांपुर के गोविंदगंज सहित बहादुरगंज आदि क्षेत्र के बाजार में भ्रमण कर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ व्यापारियों एवं ग्राहकों से अपने-अपने वाहन नगर निगम द्वारा बनाई गई पार्किंग स्थल में खड़े करने की अपील की है। जिससे आए दिन बाजारों में लगने वाले जाम से निजात मिल सके।