पटियाली: नगर पंचायत भरगैन की प्रगणक रानी पठान बानो को जनगणना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पहले स्थान पर डीएम ने किया सम्मानित
जनपद कासगंज में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नगर पंचायत भरगैन की प्रगणक रानी पठान बानो और तहसील सहावर की प्रगणक सोनी को सम्मानित किया गया। रानी पठान बानो ने एचएलबी कार्य सबसे पहले पूरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सोनी द्वितीय स्थान पर रहीं।