हरदोई: पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, गोसवा गांव में पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2026 हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गोसवा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई।यहां एक विवाहिता मनोरमा ने घरेलू विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले गए,जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने हरदोई के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया यंहा डॉक्टर ने मनोरमा को मृत घोषित कर दिया।