रामनगर के रिसॉर्ट में पुलिस का बड़ा छापा, 51 गिरफ्तार, रिसॉर्ट सील
नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने एक रिसॉर्ट में कथित अनैतिक देह व्यापार, शराब और नशे की पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। मौके से 10 महिलाएं मिलीं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल बताई गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है, जबकि उसका जनरल मैनेजर फरार है।
यह कार्रवाई शनिवार देर रात सांवल्दे क्षेत्र स्थित एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट को 4 से 5 जुलाई के लिए लगभग 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था और पार्टी में उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों से लोग पहुंचे थे।
पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान रिसॉर्ट में शराब, न�