हल्द्वानी की नवाबी रोड पर भारी बारिश के चलते नहर कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे नहर का पानी सड़क पर आ गया और आसपास के कई घरों में भर गया। जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। पूर्व से चली आ रही इसी समस्या के कारण जब वार्ड में फिर से पानी भर गया, तो पार्षद रवि जोशी का पारा चढ़ गया। मौके पर मौजूद नगर आयुक्त और तहसीलदार से उन्होंने नाराज़गी जताते हुए जल्द और स्थायी समाधान की मांग की।
🎥 आखिर पार्षद रवि जोशी ने अधिकारियों से क्या कहा? आप भी सुनिए इस वीडियो में।
📍 पूरी खबर देखें I7 NEWS पर।
#Haldwani #NawabiRoad #Waterlogging #HeavyRain #RaviJoshi #Uttarakhand #HaldwaniNews #LocalNews #BreakingNews #I7News
Haldwani, Nainital | Jul 19, 2026