Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka

बारिश के बीच देखिए #हल्द्वानी शहर का हाल।।

Haldwani, Nainital | Jul 19, 2026

MORE NEWS

घने कोहरे में बेकाबू हुई पर्यटकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी_ पुलिस और SDRF ने दो को बचाया..

#gkmnews

उत्तराखण्ड में भवाली के महेशखान क्षेत्र में एक वाहन खाई में गिरा। एस.डी.आर.एफ.और भवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रैस्क्यू कार्यों में जुटी।
 
      नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र से रामगढ़ मार्ग में शाम से ही घना कोहरा छाया हुआ है। पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर, रामगढ़ आदि जाने के लिए इस मार्ग को इस्तेमाल किया जाता है। ये मार्ग पहाड़ के कई क्षेत्रों को नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी से जोड़ता है। शाम कोहरे के कारण लखनऊ से आए पर्यटकों की महिंद्रा गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। महेशखान पर्यटक गेस्ट हाउस से लगभग 2 किलोमीटर रामगढ़ की तरफ हुई दुर्घटना में गाड़ी में सवार दोनों लोग घायल हो गए। रैस्क्यू टीमों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि महेशखान बैड से आगे रामगढ़ रोड पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

जांच में पता चला कि DL08CBE0795 नंबर की कार, जिसमें खरेश दुग्गल और उनकी पत्नी रितु दुग्गल (निवासी सेक्टर-11, नोएडा) सवार थे, मुक्तेश्वर स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। महेशखान के कुलाटी बैड के पास घने कोहरे के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं, लेकिन वे पूरी तरह होश में हैं और खतरे से बाहर बताए गए हैं। प्राथमिक उपचार के लिए दोनों को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली भेजा गया।

पुलिस ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर सर्च अभियान भी चलाया कि वाहन में कोई अन्य व्यक्ति सवार न हो।

पुलिस ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों से अपील की है कि बारिश और घने कोहरे के दौरान बेहद सावधानी से वाहन चलाएं, क्योंकि कम दृश्यता के चलते हादसों की आशंका काफी बढ़ जाती है।

#NainitalfogAccident
#SDRFRescue

घने कोहरे में बेकाबू हुई पर्यटकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी_ पुलिस और SDRF ने दो को बचाया.. #gkmnews उत्तराखण्ड में भवाली के महेशखान क्षेत्र में एक वाहन खाई में गिरा। एस.डी.आर.एफ.और भवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रैस्क्यू कार्यों में जुटी। नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र से रामगढ़ मार्ग में शाम से ही घना कोहरा छाया हुआ है। पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर, रामगढ़ आदि जाने के लिए इस मार्ग को इस्तेमाल किया जाता है। ये मार्ग पहाड़ के कई क्षेत्रों को नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी से जोड़ता है। शाम कोहरे के कारण लखनऊ से आए पर्यटकों की महिंद्रा गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। महेशखान पर्यटक गेस्ट हाउस से लगभग 2 किलोमीटर रामगढ़ की तरफ हुई दुर्घटना में गाड़ी में सवार दोनों लोग घायल हो गए। रैस्क्यू टीमों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि महेशखान बैड से आगे रामगढ़ रोड पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। जांच में पता चला कि DL08CBE0795 नंबर की कार, जिसमें खरेश दुग्गल और उनकी पत्नी रितु दुग्गल (निवासी सेक्टर-11, नोएडा) सवार थे, मुक्तेश्वर स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। महेशखान के कुलाटी बैड के पास घने कोहरे के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं, लेकिन वे पूरी तरह होश में हैं और खतरे से बाहर बताए गए हैं। प्राथमिक उपचार के लिए दोनों को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली भेजा गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर सर्च अभियान भी चलाया कि वाहन में कोई अन्य व्यक्ति सवार न हो। पुलिस ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों से अपील की है कि बारिश और घने कोहरे के दौरान बेहद सावधानी से वाहन चलाएं, क्योंकि कम दृश्यता के चलते हादसों की आशंका काफी बढ़ जाती है। #NainitalfogAccident #SDRFRescue

Haldwani, Nainital | Jul 19, 2026

Haldwani Ka Mausam 💕

#haldwani #haldwaniofficial

Haldwani Ka Mausam 💕 #haldwani #haldwaniofficial

Haldwani, Nainital | Jul 19, 2026

हल्द्वानी के बेस अस्पताल की इमरजेंसी उस वक्त जंग का मैदान बन गई, जब इलाज कराने पहुंचे घायल युवक व उसके साथियों पर छह से अधिक युवकों ने हमला बोल दिया। डॉक्टरों, तीमारदारों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में मारपीट होते रही।

हल्द्वानी के बेस अस्पताल की इमरजेंसी उस वक्त जंग का मैदान बन गई, जब इलाज कराने पहुंचे घायल युवक व उसके साथियों पर छह से अधिक युवकों ने हमला बोल दिया। डॉक्टरों, तीमारदारों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में मारपीट होते रही।

Haldwani, Nainital | Jul 19, 2026