बागपत: लोनी से बस में सवार होकर वापस घर लौटते समय चोर ने बैग किया चोरी, डौला के युवक ने कोतवाली पर की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Mar 29, 2024 डौला गांव निवासी विकास कुमार ने शुक्रवार को बताया कि वह एक मेडिकल कंपनी में नौकरी करता है। 28 मार्च को बस में सवार होकर लोनी से वापस घर लौट रहा था। जब वह बागपत बस स्टैंड पर पहुंचा तो उसका बैग नहीं मिला। बैग की काफी तलाश की,लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। आरोप है कि किसी ने बस से उसका बैग चोरी कर ले गया। पीड़ित ने कोतवाली पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की हैं।