बागपत: गौरीपुर जवाहरनगर गांव में चेकिंग के दौरान ऊर्जा निगम के लाइनमैन से मारपीट की तथा जेई को दी धमकी
Baghpat, Bagpat | Mar 29, 2024 पीड़ित जेई गणेश प्रसाद के मुताबिक राजस्व वसूली के लिए बकाएदारों एवं बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए गौरीपुर जवाहरनगर गांव में टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। आरोप है कि एक व्यक्ति कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगा। समझाने के बाद भी आरोपित व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। स्थानीय लोगों को एकत्र कर भड़काने लगा।