बागपत: कोतवाली क्षेत्र के सिपाही पर पत्नी से मारपीट कर धमकी देने का आरोप, पीड़ित महिला के पिता ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Mar 29, 2024 चांदीनगर थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है। बेटी की शादी वर्ष 2020 में कोतवाली बागपत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। दामाद यूपी पुलिस में सिपाही है। आरोप है कि दामाद सिपाही किसी अन्य महिला से दूसरी शादी करना चाहता है। उनकी बेटी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।