बागपत: ब्राह्मण पुट्ठी गांव में महिला से उसके ससुरालजनों ने मारपीट कर दी धमकी पीड़ित के भाई ने कोतवाली पर दी तहरीर
Baghpat, Bagpat | Mar 29, 2024 सिंगौली तगा निवासी धीरज ने बताया कि चार साल पहले उसकी बहन राधा की शादी ब्राह्मण पुट्ठी के युवक के साथ हुई थी। बहन के एक बच्चा है। आरोप है कि आए दिन बहन के साथ ससुरालजन मारपीट करते है। विरोध करने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते है। शुक्रवार को ससुरालजनों ने बहन के साथ मारपीट की तथा धमकी दी। इसकी जानकारी परिजनों को दी।