जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले उदयपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर
उदयपुर में 16 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रथ यात्रा से पहले सोमवार को पुलिस ने पूरे रूट पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान रास्ते का बारीकी से निरीक्षण किया गया और संदिग्ध स्थानों व वस्तुओं की भी जांच की गई। जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे रूट पर मौजूद रहे। बता दें कि उदयपुर की जगन्नाथ रथ यात्रा देश की तीसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा मानी जाती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। वहीं इस भव्य आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक भी उदयपुर पहुंचते हैं।
#Udaipur #JagannathRathYatra #RathYatra2026 #JagannathJi #UdaipurPolice