भीलवाड़ा: लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पीटीआई भर्ती में 3000 पदों की मांग की
भीलवाड़ा, स्थानीय लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा राजस्थान के सरकारी स्कूलों में खेल शिक्षा को सुदृढ़ करने तथा शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों को बढ़ाने की मांग को लेकर एक व्यापक मुहिम शुरू की गई है। इस सिलसिले में एकेडमी के पदाधिकारियों ने भीलवाड़ा जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।