पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में दफादार चौकीदार संघ के समर्थन में धरना, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस शामिल
गर्दनीबाग धरना स्थल पर मंगलवार को दफादार चौकीदार संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी उनके समर्थन में धरने पर बैठ गय। मौके पर पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जो चौकीदार सेवानिवृत्ति होते हैं उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए।