पटना ग्रामीण: होटल मौर्या में बिहार बजट को लेकर हुई बैठक, डिप्टी सीएम समेत कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
होटल मौर्या में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बजट पूर्व बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री नीतीश मिश्र समेत सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव मौजूद रहे। इस बैठक में विजिट बिहार के विजन के अनुरूप बजट के अंतर्गत रोजगार को लेकर योजना समेत बिहार के बजट को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।