सहारनपुर में भारतीय मानवाधिकार सेवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं आईडी कार्ड वितरित किए गए।
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शर्मा ने संगठन के उद्देश्यों, समाजसेवा से जुड़े कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने संगठन को आगे बढ़ाने और समाजसेवा में सहयोग करने की बात कही।
वहीं, जिला संगठन मंत्री दीपक सैनी के पुत्र रत्न प्राप्ति की खुशी में मिष्ठान वितरण किया गया। मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
📍 सहारनपुर
🎥 टीवी 24 न्यूज़ एक्स्प्रेस
#Saharanpur #HumanRights #SamajSeva #NewsUpdate #TV24NewsExpress