खजनी: बसियाखोर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, विधायक ने कहा- ग्रामीण छात्रों को मिलेगी ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा
गोरखपुर जिले के खजनी ब्लॉक के बसियाखोर गांव के पंचायत भवन में नई डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने इसका शुभारंभ किया। इससे ग्रामीण विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को गांव में ही ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।