परिचित महिला से बैंक एकाउंट का पासवर्ड पूछकर ठगी करने वाले एक आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ा है। युवक ने महिला के खाते से ₹8.40 लाख पार कर दिए। ठगी की जानकारी होने पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने नैला-सिवनी निवासी युवक को गिरफ्तार किया है।